UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जनता की शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सुशासन का प्रतिबंब है* : कमलकिशोर आईएएस।

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रैसीपट्टी तथा दशनीपुर मे ग्राम चौपाल हुआ संपन्न*

 

हरहुआ।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रैसीपट्टी और दशनीपुर मे ग्राम चौपाल आयोजित हुआ।चौपाल मे ज्वाइंटमजिस्ट्रेट / बीडीओ हरहुआ कमल किशोर आईएएस ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सुशासन का प्रतिबिंब है।ज्वाइंटमजिस्ट्रेट ने लोगो से उनकी समस्याएँ पूछी और संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।चौपाल मे एडीओ पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय और अवर अभियंता लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार ने जनता की शिकायतो को सुना और सेक्रेटरी महेंद्रप्रताप और जयप्रकाश के माध्यम से उसे अंकित कराया।मौके पर उपस्थित एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड ने पंचायत विभाग की योजनाओ,स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।चौपाल मे तकनीकी सहायक एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने मनरेगा तथा बोरिंग टेक्नीशियन अमितेश श्रीवास्तव ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनता को बताया और प्राप्त शिकायतो का समाधान कराया।ग्राम प्रधान रैसीपट्टी तथा प्रधान दशनीपुर ने आगंतुक अतिथियो और ग्रामवासियो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News