रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों स्टेशन परिसर में जगह जगह कूड़ा देख सकते है। लगभग एक हफ्ते से साफ सफाई न होने के कारण स्टेशन पर काफी गंदगी देखी जा सकती है। इस संबंध में जब स्टेशन मास्टर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सफाई का टेंडर खत्म होने के कारण ही सफाई नही हो पा रही।
ऐसे में विभाग के जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे। यदि ऐसा ही रहा तो लोगों को संक्रामक बीमारियां अथवा डेंगू आदि होने का खतरा बना रहेगा। संबंधित अधिकारी इस पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करें।