विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- वर्ल्ड ब्राह्ममण फेडरेशन यूपी इण्डिया ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए समाज को जोड़ने की दिशा में आगे कदम बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है।इसी क्रम में वर्ल्ड ब्राह्ममण फेडरेशन यूपी इण्डिया के प्रदेश महामंत्री पण्डित गोपाल शर्मा ने वाराणसी जनपद के चिरईगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पूरनपट्टी निवासी अरुण कुमार पाण्डेय को वाराणसी मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति उनके ब्राह्ममण समाज की सेवा व समर्पण को देखते हुए किया गया। और उम्मीद की गई कि एक पखवारे के भीतर अपनी कमेटी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि अरुण कुमार पाण्डेय के चाचा सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय पूर्व में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर रह चुके हैं समाज में इनके अच्छे पैठ का लाभ भी अरुण कुमार पाण्डेय को मिलेगा। समाज के एक दर्जन गणमान्य लोगों ने इन्हें बधाईयां दी है।