UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रिंग रोड के आस-पास मोबाईल छिनैती / लूट की घटना कारित करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण को लोहता पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/ लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा 1-मु0अ0सं0-243/2023 धारा 392 भादवि थाना लोहता वाराणसी, 2 मु0अ0स0 207 / 2023 धारा 356 भादवि थाना जसा वाराणसी, 3- मु0अ0सं0 164/2023 धारा 356 भादवि थाना सिधौरा वाराणसी व 4-मु0अ0सं0 318/2023 धारा 392 भादवि थाना बड़ागांव वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. विवेक पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी मंगारी थाना फुलपुर वाराणसी, 2. सुजीत कुमार चौहान उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासी मंगारी थाना फुलपुर वाराणसी, 3. सचिन पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल निवासी मंगारी थाना फुलपुर वाराणसी व 4 नवीन कुमार पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी मंगारी थाना फुलपुर वाराणसी को दिनांक 02.10.2023 को समय करीब 23.50 बजे मंगारी गांव के तिराहे पर बन्द पड़े शराब के ठेके के पास थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट/छिनैती के कुल 03 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण- पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि यह सभी मोबाइल चोरी के है, जिनको हम लोगो ने दिनांक- 29.09.2023 की रात को सफेद स्कार्पियो का प्रयोग करके सिन्धौरा स्थित ओदार में एक दुकान के सामने सिगरेट लेने के बहाने 01 मोबाइल रेडमी एमआई को एक व्यक्ति को धक्का देकर छीन लिए थे और स्कार्पियो पर बैठकर हम सभी लोग वहाँ से भाग गये थे. उसके बाद हम लोग रिंग रोड हरिहर पहुचे और वहां भी 01 विवो मोबाइल डेहरिया विनायक से पहले एक व्यक्ति को घायल करते हुए छिन लिये और फिर वहाँ से हम सभी स्कार्पियो में बैठकर भागते हुए लोहरापुर अण्डर बाइपास के पास पहुँचे व सर्विस रोड पर खड़े एक व्यक्ति से जबरजस्ती कर उसका ओप्पो कम्पनी का मोबाईल छीन लिया और स्कार्पियो पर बैठकर अपने गांव के तरफ हम लोग चले गये थे।अभियुक्त नवीन कुमार पटेल ने कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मैंने और मेरे एक अन्य दोस्त सुनील प्रजापति ने दिनांक 27/09/23 की रात्रि मे अहरक नहर पास से 01 सैमसंग मोबाइल एक व्यक्ति को डरा करके उससे छीन लिया था. उस दिन मैं अपने बड़े पापा के लड़के से उनकी सुपर स्प्लेण्डर गाड़ी मांगकर लाया था, उस दिन भी वाहन में ही चला रहा था तथा पीछे बैठे सुनील प्रजापति ने मोबाईल छीना था और वो लूट का सैमसंग मोबाइल सुनील प्रजापति के पास ही है सफेद रंग की स्कार्पियो के बारे में पूछने पर बताया कि हमने अमन चौबे जो प्रसादपुर थाना फुलपुर वाराणसी के रहने वाले है, उनसे बनारस जाने के बहाने रुपए 1500/- में किराये पर लिया था लेकिन हमारा उद्देश्य अपने दोस्तो के साथ मिलकर रिंग रोड़ के आस-पास के इलाको में मोबाइल या अन्य अपराध करने की मंशा थी, जिसमें हम लोग उस दिन मोबाइल छीनने में सफल रहे। उस दिन बाहन को हम ही चला रहे थे, जहां पर किसी को अकेला आते-जाते देखते थे तो अचानक वाहन रोक कर मोबाइल, पैसा या अन्य सामान लूटने का प्रयास हमारे द्वारा किया गया लेकिन तीन जगह ही सफलता हासिल हुयी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० पवन कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी, उ0नि0 मनीष सिंह, हे0का0 अजय राय, हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह, हे०का० राजेश गौतम, का0 अजीत कुमार व का० बृजेश कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News