UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिशन शक्ति: एसीपी सारनाथ ने महिलाओं को किया जागरूक, गुड एवं बैड टच के बारे में दी जानकारी*

Updated on: 05 June, 2026

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- मिशन शक्ति अभियान में चौबेपुर पुलिस ने शनिवार को ग्राम छित्तमपुर में महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस अफसरों ने कहा कि नारी के सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सरकार अभियान चला रही है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ आपको मिले इसके लिए पुलिस भी आपकी सहायता करेगी।अभियान में शामिल एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह ने लड़कियों से कहा कि आप सभी निर्भीक होकर पढ़ने जाए और रात्रि में भी अगर आप क्लास करने जाते हैं तो पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी समस्या के समय 1090, 112, बीट की महिला हेल्प या थाने के सीयूजी नंबर पर भी संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।वहीं, उप निरीक्षक नीतू श्रीवास्तव एवं उप निरीक्षक नेहा ने बच्चियों को गुडटच एवं बैडटच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आपको रास्ते में परेशान करता है स्कूल जाते समय ट्यूशन जाते समय या आस पड़ोस में उसके लिए महिला हेल्प डेस्क बच्चियों की सहायता सहायता करेगा। अगर आपको किसी से समस्या है तो अपने टीचर से अपने मां से बड़ी बहन से कह सकते हैं और सहायता ले सकते हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह यादव आदि भी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News