UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चिकित्सक टीम को मिली भारी सफलता।*

Updated on: 13 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ* दुनिया मे तरह-तरह की करिश्माई घटना सुनने को मिलती है लेकिन जब अपने पास हुई एक करिश्मा ने ऐसा चमत्कार किया कि चिकित्सक टीम उत्साह से भर उठा। इसे भगवान,खुदा व अल्लाह के चमत्कार होना बताया।हरहुआ ब्लॉक के पीएचसी से जुड़े राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के चिकित्सक की टीम मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर एशियन सहयोगी संस्था इंडिया बाल गृह (शिशु) बाबतपुर मेडिकल चेकअप नोडल ऑफिसर डॉ0 अब्दुल जावेद की देख रेख में पहुंचा जहां 15 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। दो बच्चे ठंड की वजह से उल्टी और दस्त से परेशान थे दोनों को दवा दी और एक बच्चे बाबू उम्र 2 वर्ष दिल मे छेद से पीड़ित था और उस की दवा चल रही थी।डॉ0 अब्दुल जावेद व टीम ने चेक कर के पाया कि बाबू अब बिना ऑपरेशन के दिल का छेद भर गया है और बाबू का वजन भी पहले से बहुत अच्छा 12 किलो का है ।बाबू का "इको जांच" करवा कर ये फाइनल हुआ कि बच्चे के दिल का छेद भर गया है। इस चमत्कारिक करिश्मा को देख टीम ने इसे भगवान का चमत्कार और चिकित्सको का प्रयास बताया। दूसरा राजा नाम का 8 वर्ष बच्चा का टीम ने जांच की जिसे डॉ0 जावेद ने दिल मे छेद होने की पुष्टि की ।साथ मे डाउन सिंड्रोम से भी पीड़ित होना बताया। टीम में डॉ0 अरविंद कुमार,नदीम अली,रंजना कुमारी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News