UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

उपायुक्त ग्राम्य विकास ने राजापुर और औरा गांव अमृतसरोवर का किया निरीक्षण

Updated on: 13 June, 2026

रिंकू राय की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत राजापुर और औरा मे उपायुक्त ग्राम्य विकास विजयशंकर पांडेय ने अमृतसरोवरों का निरीक्षण किया।जांच के दौरान ज्वाइंट बीडीओ बीपीवर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एपीओ दिलीप दूबे भी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने राजापुर मे अमृतसरोवर पर वृक्षारोपण लक्ष्य से कम पाकर और अधिक वृक्षारोपण कराने हेतु सेक्रेटरी अभिलाष,ग्रामप्रधान अनुजा चौबे और अवर अभियंता लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार को निर्देशित किया।उपायुक्त ने औरा ग्राम पंचायत मे इनलेट व आउटलेट की सतह से ऊंचाई को त्रुटिपूर्ण बताते हुए सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव,प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार तथा जेई आरईएस विनोद शर्मा को इसको दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एपीओ बड़ागांव दिलीप दूबे,परदेश नारायण चौबे,सत्येंद्र पाठक सोपी,ओमप्रकाश यादव,अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन,रत्नशंकर पांडेय,मुकेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News