UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मानव सेवा हमारी प्राथमिकता है जिसमें जन प्रतिनिधियों का सहयोग हमारी सफलता का आधार है।* डॉ0 सन्तोष कुमार

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में 561 मनोरोगियों का किया गया उपचार।* मानसिक रोग से पीड़ित 68 को चिह्नित किया गया।*हरहुआ।* सीएचसी पुआरी कला पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 567 रोगियों की जांच की गई। जिसमें 68 मनोरोगियों को चिन्हित कर जांच व इलाज किया गया। बृहद मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने किया ।उक्त अवसर पर रामदेव वर्मा,क्षेत्र प्रतिनिधि अरविंद सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रिंकू पटेल शामिल रहे।उद्घाटन अवसर पर प्रभारी सीएचसी डॉ0 दीपकेश्वर व पीएचसी हरहुआ प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि मानव सेवा हमारी प्राथमिकता में है।इस सेवा कार्य मे जन प्रतिनिधियों का सहयोग हमारे कार्य की प्रगति में सहायक होता है। हरहुआ ब्लाक में इन दिनों जन सहयोग के माध्यम से बड़े बडे कार्य किये जा रहे हैं। हमे जनता का प्यार मेरी कामयाबी है।शिविर में प्रमुख रूप से डॉ0 आर पी कुशवाहा मानसिक रोग विशेषज्ञ,डॉ0 राजकुमार आयुष चिकित्सक,डॉ0 रंगून मिश्रा,डॉ0 आई ए सिद्दीकी,सतीश गुप्ता एच ई ओ,बसंतलाल श्रीवास्तव बीपीएम,प्रमोद कुमार डेंटल हायनिष्ट,अरबिंद सिंह फार्मासिस्ट,अनुराग सिंह,एलटी व संगीता बीसीपीएम सहित सीएचओ,क्षेत्रीय एएनएम,आशा संगिनी,आशा उपस्थित रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News