UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

धान क्रय केंद्र नरायनपुर मे पंद्रह सौ कुंतल धान की हुई खरीद*।

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी किसानो के धान खरीदे जाएँगे* :आरती सिंह 

नरायनपुर (मीरजापुर)

 

 वाराणसी। धान क्रय केंद्र नरायनपुर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि खरीद कार्य निर्धारित तिथि से काफी बाद शुरू हुई। आने वाले समय में धान की खरीद में तेजी लाई जाएगी। किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। और अबतक तीस किसानो से पंद्रह सौ कुंटल धान क्रय किया जा चुका है। जिसमे से चौदह किसानो का पैसा भी उनके खाते में भुक्तान हो चूका है। अभी एक दिन में केवल तीन सौ कुंटल की खरादरी का लक्ष्य है।आगे यही छ सौ कुंटल धान क्रय किया जायेगा। जिसमे किसानो को और अधिक सुबिधा होगी।वैसे अभी तक सरकार द्वारा पर्याप्त बोरा और पैसा है। धान क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान अभिजीत, बचाऊ,सिद्धनाथ अनीता,महावीर सिंह,सत्य नारायन सिंह,बिंदु देवी राजा पटेल उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News