विनोद यती की खास रिपोर्ट
शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दिनांक 21-01-2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील पिण्डरा में जिलाधिकारी जनपद वाराणसी व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान उप जिलाधिकारी पिण्डरा, सहायक पुलिस उपायुक्त पिण्डरा तथा पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।