UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सरैया मे एडीओ सहकारिता ने अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय

 

वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत सरैयाँ मे मंगलवार को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य का एडीओ सहकारिता ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सेक्रेटरी अभिलाष और तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।इस अवसर पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि भूख और गरीबी से लड़ने मे अन्नपूर्णा भवन हमारा सबसे बड़ा हथियार भी है और काशी की संस्कृति का प्रकाश स्तंभ भी।सेक्रेटरी अभिलाष ने बताया कि 9.10 लाख की लागत से बन रहे अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न वितरण इत्यादि कार्यो मे सहूलियत होगी।ग्रामप्रधान रामनरेश यादव ने बताया कि ग्रामपंचायत मे बजट कम होने से विकासकार्यो मे अक्सर बाधा आती है।उच्चाधिकारियो से आग्रह है कि अन्नपूर्णा भवन की भांति ही अन्य योजनाओ से ग्रामपंचायत को लाभान्वित कराते रहे।निरीक्षण के समय ग्राम विकास अधिकारी अभिलाष,ग्रामप्रधान रामनरेश यादव,तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव,रोजगार सेवक संजय पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News