विनोद यती की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखौना रिंग रोड के पास से 01 अदद डीसीएम- 407 जिसका नंबर UP 62 T 3624 को रोककर चेक किया गया तो कुल 22 राशि गोवंश बरामद हुआ। डीसीएम चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दीपक कुमार रनावत,उ0नि0 रविकान्त चौहान चौ०प्र० खजूरी,उ0नि0 नन्दलाल कुशवाहा,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 रामभवन यादव थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।