UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डुबकियां में युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की घटना का सफ़ल अनावरण*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चौबेपुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, हत्या की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0स0-220/2023 धारा 302/201 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त विजय कुमार पुत्र स्व0 बैजू निवासी परानापुर कादीपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 20.05.2023 को समय करीब 02.20 बजे कादीपुर रेलवे क्रासिंग के पास थाना चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद ऑटो बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 5000/- रूपये पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।अभियुक्त विजय कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मै और अजय उर्फ सूरज उर्फ टोनी दोस्त थे। एक बार होली पर मेरी अजय से लड़ाई हो गयी थी, मैं उस समय अकथा में ही रहता था बेईज्जती होने के बाद में वहाँ से चला गया था। इधर बीच में कुछ दिनों से मैं उसको तलाश कर उससे बातचीत करता रहा तथा हम लोग अक्सर एक साथ बैठकर नशा पानी भी करते रहे। दिनांक 14.05.2023 को सायं को में अपना आटो लेकर लमही पहुंचा जहा पर अजय उर्फ सूरज उर्फ टोनी लमही में शटरिंग का काम करता था। शाम को जब वह काम से छूटा तो मै वहीं पर अपना आटो लिये खड़ा रहा वह मेरे लिये पानी ले आया और मै पानी पीने के बाद उसको बैठाकर अपने आटो से लेकर सदहा के पास ले आया और हम दोनो ने शराब भी पी जब अजय पूरे नशे में हो गया तब मैं उसको अपने आटो में बैठाकर डुबकिया की तरफ ले आया वह पूरी तरह से बैठ नहीं पा रहा था और बार-बार आटो में ही गिर जा रहा था तब उसको मैंने आटो में लिटा दिया उसी लेटाने में उसके सिर पर चोट लग गई और खून बहने लगा और सोचा कि कहीं और ले जाने से अच्छा है कि इसे निपटा दिया जाये। फिर मैने अपने दोनो हाथो से उसका गला तब तक दबायें रखा जब तक वह मर नहीं गया फिर जब मै उसकी लाश को डुबकिया सरकारी ट्यूबवेल के पीछे फेंककर जाने लगा तो थोड़ी दूर पर मेरा आटो कीचड़ में फंस गया था तब मैंने वहीं एक आदमी से मदद मांगकर धक्का लगवाकर ऑटो बाहर करवाया था। मेरे आटो में काफी खून गिर गया था इसलिए मैं पोखरा के पास ले जाकर आटो को धो दिया था। दूसरे दिन लाश मिलने पर सबको जानकारी हो गयी थी तब मैं भी पोस्टमार्टम के समय वहाँ गया था ताकि किसी को शक न हो।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,हे0का0 विनीत सिंह,का0 दिनेश कुमार यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News