UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बीस हजार रुपए की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट


चौबेपुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के मुनारी खेल के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को विराट दंगल का आयोजन कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जिसमें पचास जोड़ी से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।वहीं एक जोड़ी महिलाओं ने भी भाग लेकर कुश्ती दंगल को रोचक बना दिया। दंगल में दस जोड़ी कुश्ती फाइनल हुई ज्यादातर बराबरी पर छूटी।जिसमें मुख्य मुकाबला अजगरा के रिंकू पहलवान और खुटहना के सूरज पहलवान के बीच देखने को मिली।दोनों पहलवानों ने एक दूसरे पर जमकर धोबिया पाठ, काला जंग, उल्टी, ढांक इत्यादि दांव पेंच का प्रयोग किया अन्ततः समयावधि बीतने पर बीस हजार रुपये की कुस्ती को निर्णायक मंडल ने बराबरी पर घोषित कर दिया।दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ  संजय यादव (सिविल इंजीनियर) व उनके सहयोगी राजेंद्र प्रसाद यादव पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया तथा दंगल का समापन सपा नेता सुनील  सोनकर ने की।उक्त अवसर पर संतोष प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि गुलाब गोंड , राजेश , प्रधान ,प्रतिनिधि सिकंदर ,क्षेत्रीय समाज सेवा,सोनू सोनकर,खरहा पहलवान , तथा अन्य सम्मानित लोग व क़रीब हजारों की संख्या में लोग दंगल देखने के लिय मौजूद रहे।रेफरी की भूमिका में राधेश्याम यादव, शहेन्द्र यादव, रमाशंकर रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News