रजनी सोने की खास रिपोर्ट
थाना सिपाही द्वारा ₹7000 की मांग पर, पैसा न मिलने पर पीड़ित को बैठाया गया थाने, पीड़ित व्यक्ति ने सीओ सदर से की शिकायत,
जौनपुर - बरईपार तेजी बाजार थाना नेवढ़िया ग्राम निवासी एक व्यक्ति पतिराम ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व सिकरारा थाने के दो सिपाही उनकी विवादित जमीन जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है विपक्षियों से मिलकर जबरदस्ती दबाव बना कर ऊपरी रखवाने का बनाया दबाव। उक्त प्रकरण में पति राम ने बताया कि जब वह मना किए तो उनको थाने ले जाकर बैठा दिया गया, और थाने के सिपाही ने उनसे ₹7000 की मांग किया और कहा की पैसा दोंगे तो तुम्हारे ऊपर कोई कार्यवाही नहीं करेंगे और तुम दोनों का सुलह करवा देंगे। पुलिस के इस व्यवहार से पीड़ित पतिराम बेहद भयभीत हो गया। थाना पुलिस द्वारा 2 घंटे थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने छोड़ा।पीड़ित पतिराम ने अपने साथ हुई आपबीती की शिकायत क्षेत्राधिकारी सदर एस.पी. उपाध्याय से किया है। उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि फोन से जानकारी मिली है मामले की जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी। वही उक्त प्रकरण में जो पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उनको बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह हैं कि पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले थाना पुलिस पर जिले के तेज तर्रार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा किस प्रकार की और क्या कार्यवाही सुनिश्चित होती हैं।