संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी "बाबा" एवं जिलाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में आज ईद के शुभ अवसर पाण्डेयपुर लमही के बालाधाम कालोनी में एसीपी कैंट डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी द्वारा दिव्यांग भाई अशरफ अली निवासी जैतपुरा को ट्राई साईकिल दिया गया।इस अवसर पर सहयोगी लाइक अहमद, गोलू, नितिन दुबे,, टार्जन, बाहुबली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।