विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.03.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर करधना बाजार के पास से मु0अ0स0 0051/2023 धारा 376 AB भा0द0वि0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जुलकर नैन उर्फ बोम्मल पुत्र शकील अंसारी, नि० ग्राम भटपुरवा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दीपक कुमार रनावत,उ0नि0 हरिकेश यादव,का0 आशुतोष सिंह,का0 विकास यादव,का० कमलेश यादव, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।