UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कुल 510 ग्रा0 अवैध गांजा के साथ अभियुक्त सुनील कुमार को मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र राज किशोर निवासी डी 65/545 लहरतारा कमि० वाराणसी को फुलवरिया गेट नं0-4 के पास से आज दिनांक- 12.06.2023 को समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 510 ग्रा0 | नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-186/ 23 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 इमरान खान,हे0का0 दयाशंकर शर्मा,का0 मिथलेश शाह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News