UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्वयंसेवको ने लिया नशा न करने का संकल्प।

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी  महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में शासन के निर्देश के क्रम में विकसित भारत नशा मुक्ति युवा अभियान के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

   संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अंगद प्रसाद यादव ने कहा कि नशा जीवन के अमूल्य पहलुओं को बर्बाद करती है।सभी युवकों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नशा से होने वाले दुष्परिणामों को समझाया और सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाया।

  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिला नन्द सिंह ने सभी स्वयंसेवकों से अनुरोध किया कि अपने पड़ोस के परिवार के कम से कम दो सदस्यों को नशा मुक्ति से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना सिंह तथा सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News