संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सरसौली वाराणसी वार्ड नं0 16 की पार्षद कुसुम पटेल व पूर्व पार्षद राजेन्द्र पटेल का गौतम बिहार कालोनी में 170 मीटर पिच रोड बनाये जाने पर स्वागत सम्मान किया।माननीय मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में कालोनीवासियों में काफी खुशी रही। जिसका ताज कालोनी के लोगो ने अपने पार्षद कुसुम पटेल जिन्होंने प्रयास कर उपेक्षित सड़क को लड़कर बनवाने का कार्य किया था उनका सम्मान स्वागत कर किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कालोनीवासियों को किसी भी तरह की समस्याओं से राहत दिलाने की जिम्मेदारी है जिसे ईमानदारी के साथ पूरी करने का कार्य नियमित रूप से करती रहूंगी।सम्मान सभा की अध्यक्षता करते हुए मयंक मोहन गौंड़ ने कालोनी की स्थिती से अवगत कराते हुए प्रस्ताव दिया कि सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जाना जरूरी है जिस पर पार्षद व पूर्व पार्षद दोनों ने आश्वासन दिया कि यह भी मांग जल्द ही मूर्त रूप लेगी। जो भी सम्मान स्वागत किया है इसके लिए सभी के प्रति आभार जताया।स्वागत सभा मे प्रमुख रूप से बी बी श्रीवास्तव,एस पांडेय,मनोज सिंह,शरद वर्मा,प्रदीप सिंह,श्रीमती राधिका,श्रीमती निर्मला व उर्मिला उपस्थित रहकर पार्षद का स्वागत किया।