“भारतीय मानव समाज सेवक संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड 2022 विदेश, देश एवं प्रदेश के विशिष्ठ प्रतिभाओं को दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को इन्फी बीनिटी होटल, इन्दौर में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य सिनेमा, कला, समाज सेवा, नृत्य, संगीत, कृषि, खेलकूद, विज्ञान विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कड़ी में राँची (झारखण्ड) से जुड़े प्रभात राज ( लेखक, निर्देशक ) को फिल्म क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका हेतु 'अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड 2022" से सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा झारखण्ड एवं बिहार का प्रथम OTT channel Wow Cinemaa" के लिए भी सम्मानित किया जाएगा। यह विश्व का प्रथम OTT Channel है जिसमें 30 भाषाओं में 10 प्रकार के Content शामिल किये गये है। भविष्य में भारत के लिए एक रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा जो देश के लिए गौरव की बात है