UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वीरेंद्र चौहान निरहुआ का भोजपुरी फिल्म गंवार दूल्हा का प्रीमियर शो आनंद मंदिर में संपन्न*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी- वाराणसी के आनंद मंदिर छविगृह में शुक्रवार सुबह से ही दर्शकों का हुजूम अपने चहेते हीरो वीरेंद्र चौहान निरहुआ हीरोइन नेहा श्री, दिव्या द्विवेदी सहित अन्य कलाकारों को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी मौका था भोजपुरी फिल्म गंवार दूल्हा के प्रीमियर शो का । इस दौरान फिल्म के मुख्य कलाकारों सहित निर्माता अजय श्रीवास्तव अज्जू भैया ने बालकनी में बैठकर पूरी फिल्म देखी कलाकारों के साथ फिल्म देखने के लिए पूरा छविगृह दर्शकों से भरा पड़ा था उत्साहित दर्शक फिल्म के दृश्य को देखकर बार-बार हर- हर महादेव का नारा लगाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे थे फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने अपने चहेते कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाई व जमकर मस्ती की। प्रीमियर शो में मुख्य रूप से अभिनेता वीरेंद्र चौहान निरहुआ अभिनेत्री दिव्या द्विवेदी, नेहा श्री, आंचल पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, सहायक अभिनेता कृष्ण कुमार, अखिलेश शुक्ला,अरविंद सिंह, मनोज कुमार, शिवचरण यादव, भगवान मौर्या, आशीर्वाद, अनिल पिस्टल, बबलू सिंह, नवीन चौरसिया, प्रवीण शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News