UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खुशबू तिवारी केटी का भोजपुरी लोकगीत 'हमार दुल्हा' हुआ रिलीज, लवली काजल ने गिराई अदा की बिजली*

Updated on: 05 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- भोजपुरी सिने संगीत की दुनियां में अपनी बुलंद आवाज से राज कर रही करोड़ो दिलों धड़कन सिंगर खुशबू तिवारी केटी का जब भी कोई सांग आता है तो फुल टू धमाल मचाता है। उनका रैप सांग भी खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में खुशबू तिवारी का गाया हुआ मजेदार भोजपुरी लोकगीत हमार दूल्हा फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसका ऑडियो और वीडियो काफी मजेदार बनाया गया है, जो देखने और सुनने में बहुत ही बेहतर लग रहा है। गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस लवली काजल ने बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस किया गया है। वह अपने नजाकत व अदा से बिजली गिरा रही हैं, उनका डांस मूवमेंट देखते ही बन रहा है। गाने का बोल भी बहुत ही कर्णप्रिय जुबान पर सरलता से आने वाला है। गाने के वीडियो में अपने प्रेमी को उलाहना देते हुए प्रेमिका लवली काजल कहती है कि 'तू का सोचला कि छोड़बा त मरि जाइब, प्यार में हद से हम गुजरि जाइब, तोहार सोच रहे गलत बाबू अब पछतइबा... घरे कार्ड भेजवाइब, हम तोहके बोलाइब, हमरा दूल्हा के देखे जरूर आइहा...' गाने का वीडियो बहुत ही शानदार इस लोकेशन पर फिल्माया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी एक ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो भोजपुरी के उत्थान एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने लेकर आती है इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'हमार दुल्हा' को अपनी खास अंदाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है, वहीं अपनी जानदार परफॉर्मेंस एक्ट्रेस लवली काजल ने किया है। इस गाने को लिखा है गीतकार यादव राज ने। संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं। डीआई रोहित ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News