UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिंगर नीलकमल सिंह ने भोले बाबा से मांगा सुघर कनिया, गाना हुआ वायरल

Updated on: 05 June, 2026

भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू के फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म के साथ देख पाएंगे, जिसका नाम 'प्यार का देवता' है. अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म  'प्यार का देवता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के ट्रेलर को आज वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है.इस फिल्म में कुल आठ गाने है जिस की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में की गई है. दर्शक इस फिल्म के सभी गाने भोजपुरी टीवी के सभी सैटेलाइट चैनल पर देख सकते हैं.

'प्यार का देवता' फिल्म प्रेम की एक अनोखी दस्ता है, जो हर एक लोगों के दिल को छू रही है. फिल्म का निर्माण व्यापक स्तर पर किया गया है. इसमें अरविन्द अकेला कल्लू की भूमिका जितनी मजबूत है, उतना ही अभिनेत्री यामिनी सिंह की भूमिका भी मजबूत है. इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी शूट हुई है जो सभी दर्शको को पसंद आएगी.भोजपुरी फिल्म 'प्यार का देवता' में अरविन्द अकेला कल्लू का साथ यामिनी सिंह दे रही हैं, जिनके साथ कल्लू पहले भी काम कर चुके है और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था.कल्लू ने बताया कि फ़िल्म 'प्यार का देवता' का निर्माण साई श्रृंगार के बैनर से हुआ है। फ़िल्म के निर्माता संजय कुमार सिंह राजा लेखक संजय राय हैं। निर्देशक ऍम फैजल रियाज हैं।दोनों के साथ मेरे काम करने का अनुभव भी खास रहा है। इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह, देव सिंह, कृष्ण कुमार ,रजनीश पाठक और नूर अहमद तुबा हैं। फ़िल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी अयूब अली,प्रोडक्शन शाहनवाज हुसैन । मारधाड़ दिनेश यादव ,म्यूजिक ओम झा ने दिया है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी का है। फ़िल्म लाजवाब है और ट्रेलर शानदार, तो देखिएगा जरूर। यह फिल्म 'प्यार का देवता' अगले महीने सभी सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जाएगी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News