UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : आदर्श*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। डीपीआरओ वाराणसी आदर्श ने स्थानीय विकासखंड अंतर्गत करोमा और अनौरा ग्रामपंचायतो मे बन रहे अंत्येष्टि स्थलो की शनिवार को जाँच की।डीपीआरओ ने अंत्येष्टि स्थल की गुणवत्ता को संतोषजनक बताते हुए सेक्रेटरी चंद्रबलीराम को निर्देशित किया कि परियोजनाओ को एक माह मे पूर्ण करें।ग्रामप्रधान करोमा अलका यादव और प्रधान अनौरा दीपक चौहान को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की हिदायत दी।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ को अंत्येष्टि स्थलो के निर्माणकार्य का नियमित पर्यवेक्षण और निगरानी करने को कहा।निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,प्रधान प्रतिनिधि करोमा भगतसिंहयादव,दीपक सिंह चौहान,राजनारायण पटेल 'रज्जन' प्रधान, दिनेश राजभर ,सिजामुद्दीन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News