संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पशुओ की इलाज के लिए पशु मोबाइल एम्बुलेस सेवा की शुरुआत करने पर भारतीय पशुपालक संघ ने स्वागत किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने आयर में हुई बैठक में कहा कि हमारा संगठन बहुत दिनों से पशुओं के इलाज के लिए एम्बुलेंस सेवा की मांग कर रहा था। क्योकि बीमार पशुओ को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना संभव नही है। मोबाइल एम्बुलेंस सेवा से पशुपालको के घर पर ही बीमार पशुओ का इलाज किया जा सकता है।विजय बहादुर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पशुओ की इलाज के लिए शुरू की गयीं एम्बुलेंस (1962) सेवा पशुपालको के लिए बरदान साबित होगा। पशुओ के झोला छाप चिकित्सको से मुक्ति मिलेगी। कम खर्च में बेहतर इलाज हो सकेगा। इस मौके पर आर डी यादव,वकील पटेल,दिनेश यादव,अशोक यादव, सवरु प्रधान,आनंद पाल,अशोक चौहान सहित कई पशु पालक उपस्थित रहे।