UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*दीपक दिलदार, निधि झा की 'ड्रामेबाज दामाद' का ट्रेलर 30 जुलाई को एंटर10 रंगीला पर होगा रिलीज*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दीपक दिलदार सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में दीपक दिलदार, निधि झा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म 'ड्रामेबाज दामाद' का ट्रेलर 30 जुलाई, सुबह 6 बजे भोजपुरी के नं.वन चैनल एंटर10रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने जा रहा है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट बिना कट मिला है।बता दें कि बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'ड्रामेबाज़ दामाद' में केंद्रीय भूमिका में दीपक दिलदार, निधि झा, शाइना सिंह की मजेदार तिकड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म की मार्केटिंग मनोज ओझा की मार्केटिंग कंपनी 'मेक योर फ़िल्म' कर रही है, जो छोटे प्रोड्यूसर के वरदान साबित हो रही है।अमित मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत इन असोसिएशन विद प्रेमी पिक्चर्स फिल्म 'ड्रामेबाज दामाद' के निर्माता डॉ. आर.पी. यादव हैं। निर्देशक एम.आई. राज हैं। सह निर्माता व लेखक एस.के.चौहान हैं। संगीतकार मुन्ना दूबे व गीतकार मुन्ना दूबे व कुमकुम आर्या हैं। छायांकन प्रदीप शर्मा, संकलन गुड्डू जाफरी, मारधाड़ दिनेश यादव, नृत्य प्रदीप कालेकर, कला डब्लू बिहारी व सौरभ का है। निर्माण नियंत्रक शेखर यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार दीपक दिलदार, निधि झा, शाइना सिंह, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, जे नीलम आदि हैं।गौरतलब है कि दीपक दिलदार के लाजवाब अभिनय से आने वाली फिल्में दिलदार की दुल्हनियाँ, नाच ना आवे आँगन टेड़ा, लभ के चक्कर में, लहू के दुश्मन आदि हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News