UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*यूट्यूब पर धमाल मचा रहा पवन बाबू और शिल्पी राज का गाना भांग ना पिसाई*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

 वाराणसी। लोकगीत और भोजपुरी संगीत को लेकर एक बेहतरीन अदाकार कलाकार पवन बाबू आए दिन अपने दर्शकों के लिए उनकी मनपसंद का गीत गाकर उनकी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं तो ऐसे में ही उन्होंने सावन के अवसर पर शिवजी की पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तों के लिए एक बहुत ही धूम मचाने वाला गाना भांग ना पिसाई गाया है जो यूट्यूब स्वर पवन बाबू व झिल्पी राज 7488528990 एवं पवन बाबू ऑफिसियल साइट पर धमाल मचा रहा है ! इस गाने में शिवजी और पार्वती का रूप पकड़ कर जिस तरह से शिव जी का रूप धारण किए हुए कलाकार पार्वती जी से भांग पीसने के लिए आग्रह कर रहे हैं और पार्वती जी ने भी भांग पीसने के एवज में अपनी शर्त रखी कि आप बाजार जाकर मिक्सर मशीन ले आइए तभी उसमें भांग पीसा जाएगा क्योंकि भांग पिसते पिसते मेरे हाथ में दर्द होने लगा है ! फिर उसके बाद शिव जी पार्वती जी को मनाने में लग गए हैं कि किसी तरह से भांग पीस दो ! इस दौरान पार्वती जी और शिव जी जिस तरह से अलग-अलग अंदाज में मनमोहक नृत्य से लोगों का मन मोह रही हैं वह काफी काबिले तारीफ हैं ! यूट्यूब पर धमाल मचाने वाले गीत ह्रभांग ना पिसाई, मे गायक :- शिल्पी राज और पवन बाबु गीतकार :- बच्चू बिहारी, म्यूजिक :- • बच्चू बिहारी ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहा है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है ! पवन बाबू ने दर्शकों एवं श्रोताओं से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि सभी लोग अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News