पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी

जब घर में हो पोषण तो काहे का कुपोषण    मौसमी सब्जियों के लिए घर में लगाये किचन गार्डन   बेहतर स्वास्थ्य के लिये किचन गार्डन में उगाएं मनपसंद सब्जियां   आदर्श ग्राम नागेपुर में बीज बाँटकर किचन गार्डन के प्रति किया जागरूक   वाराणसी मिर्जामुराद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शनिवार को भुखमरी और कुपोषण से लड़ने के लिये किचन गार्डन के प्रति जागरूक किया गया। लोक समिति, आशा ट्रस्ट व हेल्पिंग हैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 75 भूमिहीन किसान व महिलाओं को जाड़े के सीजन के बैगन,टमाटर,गोभी,मिर्चा, मूली,गाजर,चुकन्दर,मेथी,चौड़ाई,पालक,बिन्स,धनिया,सोया,बोड़ा,आदि मौसमी सब्जियों के बीज निःशुल्क वितरित किया गया। इस दौरान गाँव के लोक समिति आश्रम में किचन गार्डेन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।       कार्यशाला में लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि लोगों के पास घर के दायरे में इतनी जगह जरुर होती है, जिसे वह किचेन गार्डेन के रूप में उपयोग कर ताजी और रसायनमुक्त सब्जियां और फल उपजा कर अपने रोजमर्रा के सब्जी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आप घर के आँगन, बाउन्ड्री के भीतर खाली जमीन पड़ी हुई है तो किचन गार्डन के रूप में इसका प्रयोग कर अपने डेली की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इस खाली जमीन से आप अपने डेली के यूज भर की सब्जियां, फल और फूल आसानी से उगा सकतें हैं। जिन लोगों के घर में सब्जियां उगानें के लिए खाली जमीन नहीं हैं। वह भी घर पर किचेन गार्डन बना कर सब्जियां उगा सकते हैं। इसके लिए गमले का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभियान के तहत ऐसे परिवार जो गरीब हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वैसे परिवार को पूर्ण पोषण प्राप्त करने में किचन गार्डन के लिये बीज, खाद का सहयोग किया जा रहा है।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदलाल मास्टर, श्यामसुन्दर, पंचमुखी, अनीता, सुनील, समाबानो, मनजीता,विद्या, सरोज,रामबचन, सोनी, सीमा,मधुबाला, शिवकुमार,  आलोक, आदि लोग शामिल रहे।

Updated on: 27 October, 2026
« Previous   Page: 51   52   53   54   55   56   57   58   59   60     Next »    Last

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)