पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के पलहिपट्टी
बाजार में आयोजित उद्योग व्यापार मंडल की आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्र तिवारी को पलहिपट्टी बाजार व्यापार मंडल का निर्विरोध अध्यक्ष तथा संरक्षक प्रेम चंद्र गुप्ता को गया। पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा होते ही व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों का अंगवस्त्र पहनकर कर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव और जिला उपाध्यक्ष भगवती शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने जितेंद्र तिवारी के नाम का एक बार फिर प्रस्ताव रखा,जिस पर उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके बाद जितेंद्र तिवारी को अध्यक्ष निर्विरोध घोषित किया और व्यापारी भाई उपस्थित रहे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान,उनके हितों की रक्षा और बाजार के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उधोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कुमार जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष भगवती शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी व्यापारी एक मंच पर रहेंगे तो किसी भी समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करते हुए शीघ्र ही अन्य पदों पर भी योग्य व्यापारियों की नियुक्ति की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक में व्यापारियों ने संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।