मतदाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में
विनोद नाथ यति
वाराणसी! 23 अक्टूबर 2026। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष यादव जी ने शुक्रवार को वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाराणसी रोपवे परियोजना, रिंग रोड फेज-3 में गैमन इंडिया के कार्यों, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित ढेरही टोल प्लाजा तथा आजमगढ़ रिंग रोड साइट का निरीक्षण किया।
ढेरही टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव जी के आगमन पर टोल प्लाजा संचालक मनीष पाठक के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर निलेश उपाध्याय, शक्ति, मिथलेश, ज्ञानेश, सूरज सहित टोल प्लाजा की समस्त टीम उपस्थित रही।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर टोल प्लाजा परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उनके दौरे को वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं के निरीक्षण कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा गया।
ढेरही टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष यादव जी के आगमन पर आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र में सड़क एवं राजमार्ग संबंधी विकास कार्यों के सुचारु संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।????