पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

काशी कृषक इंटर कॉलेज में विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील

Updated on: 27 October, 2026
काशी कृषक इंटर कॉलेज में विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ में विधायक त्रिभुवन राम ने सम्मानित शिक्षक साथियों से आत्मीय भेंट कर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के संदर्भ में सार्थक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की अपेक्षाओं एवं हितों पर चर्चा करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया।

विधायक त्रिभुवन राम ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह जी एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती देने तथा शिक्षक समाज के हितों को प्रभावी प्रतिनिधित्व दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने सभी सम्मानित मतदाताओं से एकजुट होकर दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया, ताकि शिक्षकों के हितों की पैरवी और संगठन की मजबूती को नई दिशा मिल सके।

विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के सहयोग से दोनों प्रत्याशी शानदार विजय प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर शिवाजी सिंह, डीके सिंह, मोहन बाबू, हीरू सिंह, संजय पटेल प्रधान सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि लोग उपस्थित रहे

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)