पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत- मुलायम सिंह को किडनी देने पहुचे बीएचयू के छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु

Updated on: 27 October, 2026
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत- मुलायम सिंह को किडनी देने पहुचे बीएचयू के छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु

विवेक राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी-समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार शाम गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत, यूरिन इन्फेक्शन और बीपी की शिकायत के बाद आईसीयू में एडमिट किया गया है।डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी नाजुक है। मुलायम सिंह की जांच रिपोर्ट और जो दवाएं उन्हें दी गई हैं, उनका असर देखने को मिलेगा. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस बीच प्रदेश भर में मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआएं की जा रही हैं।वही मेदांता अस्पताल में बीएचयू के छात्र नेता आशुतोष सिंह यीशु भी पहुचे और डॉक्टरों से बातचीत की।डॉक्टरों ने बताया कि  नेता जी का किडनी फेल हो चुका है।इस पर आशुतोष सिंह यीशु ने अपनी किडनी माननीय मुलायम सिंह जी को देने को कहा। और कहा कि हम सभी से जो हो सकेगा वो माननीय नेता जी के लिए करने को तैयार है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)