पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*होली से पहले वाराणसी एयरपोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी*

02 July, 2026  |  10:23 PM
*होली से पहले वाराणसी एयरपोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता

यूपी के वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट को होली से पहले ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुट गई। मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।तहरीर के मुताबिक, बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होली से पहले ड्रोन हमले की धमकी भरा पत्र डाक से विभाग से प्राप्त हुआ। पत्र विमान पतन निदेशक के नाम से था। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा था। पत्र मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन चौकस हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक हुई। वहीं, सीआईएसफ अलर्ट मोड में आ गया।एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने फूलपुर थाने में तहरीर दी। एसीपी पिंडरा अमित पांडे ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट सहित देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की चेतावनी भरा पत्र मिला है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)