पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना दिवस के अवसर पर थाना कपसेठी व बड़ागाँव पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा अपर जिलाधिकारी के साथ सुनी गयी जनता की फरियाद*

02 July, 2026  |  10:08 PM
*थाना दिवस के अवसर पर थाना कपसेठी व बड़ागाँव पर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा अपर जिलाधिकारी के साथ सुनी गयी जनता की फरियाद*

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

श्रीमान् अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) व पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा शासन की मंशा के अनुरुप जनसमस्याओं की सुनवाई तथा त्वरित निस्तारण हेतु थाना कपसेठी व बड़ागाँव पर आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । 

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)