पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पीएचसी हरहुआ पर बन्दरो का आतंक,परेशान हो रहे है स्थानीय कर्मचारी व मरीज।*

Updated on: 28 October, 2026
*पीएचसी हरहुआ पर बन्दरो का आतंक,परेशान हो रहे है स्थानीय कर्मचारी व मरीज।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 *हरहुआ*।पीएचसी हरहुआ में बन्दरो के आतंक से मरीज व चिकित्सक दोनो लोग दहशत में जी रहे है।ओपीडी में किसी तरह मरीज तो जांच कराकर दवा ले पा रहे हैं लेकिन बंदरों के आतंक से डरे सहमे हैं।वहाँ मौजुद स्टाफ का कहना है कि बन्दरो का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसी को खाने पीने की सामान लेकर जाता देखते ही डराकर छीन लेते हैं।यही नही मोटर साइकिल की डिग्गियों को तोड़कर उसमें रखे हुए सामान लेकर भाग जाते हैं।  

इस सन्दर्भ मे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0सन्तोष कुमार ने बताया कि इन दिनो बंदरो का आतंक काफी बढ़ गया है ।आये दिन यहाँ पर उपचार के लिए आये मरीज व उनके परिजन बन्दरो की शिकायत करते रहते है।पूर्व में भी इनका आतंक काफी बढ़ गया था। उस समय बन्दरो को पकड़वा कर जंगल में छोडवाये गए थे लेकिन पुनः एक बार फिर इनकी संख्या बढ़ गई है।इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वही उन्होने बताया कि बंदरों ने ऑफिसियल कागज तक कमरे के भीतर घुसकर फाड़ चुके हैं।बंदरों से मुक्ति दिलाने की जिला प्रशासन से स्थानीय नागरिकों,व्यापार मंडल हरहुआ व स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मांग की है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)