विवेक राय की खास रिपोर्ट
आभूषण सफाई के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाए
चोलापुर। थाना क्षेत्र के साईं गांव स्थित कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह आभूषण साफ करने के बहाने आए दो युवक एक बुजुर्ग महिला के गहने लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार साईं कॉलोनी में कारागार विभाग से सेवानिवृत्त अनुदेशक रविंद्र शर्मा मकान बनवा कर अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके घर पहुंचे दो युवकों ने रविंद्र की पत्नी मुन्नी शर्मा से बर्तन साफ करने का लालच देकर पीतल का बर्तन मंगवाया। पीतल का बर्तन चमकाने के बाद चांदी पर सोने का आभूषण मंगाया, मुन्नी शर्मा ने चांदी की पायल दिया। जिसे तप्पेबाजों ने साफ कर वापस कर दिया। उसके बाद दो जोड़ी कान के टॉप्स साफ करने के लिए एक बर्तन में हल्दी पाउडर डलवाया। युवक ने भुक्तभोगी से कहा 20 मिनट बाद ही इसे निकालना, यह कर कर दोनों वहां से चल दिए ।संदेह होने पर महिला ने उस बर्तन में हाथ डाला तो कोई आभूषण नहीं था, ज्योंहि वह बाहर आई दोनों युवक फरार हो चुके थे। यह सारा मामला घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।