पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*महँगे शौक पुरा करने के लिए करता था चोरी, सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 27 October, 2026
*महँगे शौक पुरा करने के लिए करता था चोरी, सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने मंगलवार को चोरी व पाकेटमारी के मामले में हरीश पांडेय को गिरफ्तार किया है। 18 वर्षीय हरीश सिंधोरा थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे रोडवेज बस स्टैंड के अंदर शौचालय के पास से पकड़ा।पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपने मंहगे शौक का पूरा करने के लिए चोरी, पाकेटमारी करता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड, 960 रूपये व मोबाइल बरामद किया है।उसे गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अपराध श्रीप्रकाश सिंह, एसआई आदित्य सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र दीक्षित, कांस्टेबल अभिषेक कुमार गिरी रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)