पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*संगठन की मजबूती पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत जिसे बनाये रखने की जिम्मेदारी पूरी करें हर पत्रकार।*

Updated on: 27 October, 2026
*संगठन की मजबूती पत्रकार की सबसे बड़ी ताकत जिसे बनाये रखने की जिम्मेदारी पूरी करें हर पत्रकार।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

 *रामेश्वर,वाराणसी*। हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ हमारी संस्कृति व जीवंत पहचान है। इसके वगैर किसी भी कीमत पर हम सभी अधूरा हैं।हिंदी पत्रकारिता ने इसे हर तरह से जीवन देने का कार्य किया है। बदलते परिवेश में हर पत्रकार अपना दायित्व समझते हुए संगठन की मजबूती को बनाये रखते हुए स्वच्छ छवि बनाएं रखने में सहयोग करें।उक्त विचार युपी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम सदस्यों की आज रविवार को इंडियन पब्लिक स्कूल जंसा पर बैठक आयोजन के दौरान प्रदेश सचिव आर0 पी0 सिंह ने व्यक्त की।सम्पादक व मंडल संरक्षक विनय मौर्य ने पत्र,पत्रकारिता व पत्रकारों के मूल्यों की वकालत व संगठन में गति बनाने पर जोर दिया।प्रदेश प्रवक्ता के0 एल0 पथिक ने हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारों के दायित्व व वैचारिक क्रांतिकारी संघर्षो के प्रति सजगता बरतने सहित अपने हक,अधिकार व मान सम्मान के लिए तैयार रहने की प्रेरणा प्रदान की । लीगल एडवाइजर मोहसिन रजा शास्त्री ने कहा कि कोई संगठन एकल नहीं होता लेकिन मजबूती के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा।अन्य प्रमुख वक्ताओं में जिला संरक्षक धनी शंकर सिंह, जिला महामंत्री अवनीश कुमार मिश्र,प्रणय कुमार सिंह,अरविंद सिंह,सदर तहसील अध्यक्ष विक्की मध्यानी,मुस्ताक अहमद,बंटी उपाध्याय,हेमंत दुबे,कृष्ण कुमार बग्गा,सर्वेश यादव,देवेंद्र पटेल,नीरज सिंह ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के दायित्व पर विचार व्यक्त किया।बैठक के दौरान अन्य वक्ताओं ने आधुनिक युग की पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सभी साथियों को संगठन के मजबूती पर ध्यान दिये जाने पर बल दिया।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 ओ पी मिश्रा ने वर्चुअल संवाद कर संगठन के साथियों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।गाजीपुर के पत्रकार अंकित मिश्रा को नया पद देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।वहीँ नवागत पत्रकारों का सम्मान किया गया।विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह का संगठन के वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।सभी पत्रकारों ने एक साथ महाशिवरात्रि का प्रसाद भोजन किया। व्यापार मंडल जंसा के अध्यक्ष शुभम सिंह,प्रधानाचार्य आलोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संगठन ने सम्मान किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल संरक्षक विनय कुमार मौर्य,मंडल महामंत्री हेमंत दुबे,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन बग्गा,जिला महामंत्री अवनीश मिश्रा उर्फ लाला,विक्की मध्यानी,राजीव सेठ,आशीर्वाद गुप्ता,अजय पांडेय,सीताराम मौर्य,सर्वेश यादव,देवेन्द्र कुमार पटेल,शुभम शुक्ला सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा उर्फ रमेश वर्मा ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)