पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल संपन्न*

Updated on: 27 October, 2026
*अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल संपन्न*

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी।बनियापुर स्थित केदार पहलवान व्यायामशाला में स्व.केदार पहलवान की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल रविवार को संपन्न हुआ।विराट कुश्ती दंगल में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,रेलवे और सेना के सैकड़ों पहलवानों ने जोर आजमाइश किया।दीपक डीएलडब्ल्यू व अहरक के पहलवान धीरज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इंदल पहलवान बनियापुर और राहुल पहलवान अजगरा की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। शुभम महनाग व शमशेर चमाव की कुश्ती भी बराबरी पर रही। दंगल में सबसे बडी कुश्ती ग्यारह बार नेशनल में गोल्ड विजेता जोंटी पहलवान गाजियाबाद व महान उतर प्रदेश केशरी गोपाल पहलवान डीएलडब्ल्यू की हुई जिसमें लगातार 15 मिनट के चले रोमांचक मुबारक मुकाबले में अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। मुख्य अतिथि पुर्व सांसद रामकिशन यादव व हिंद केशरी लालजी पहलवान रहे। कुश्ती दंगल का संचालन लालजी यादव उर्फ झगडू तथा रामसेवक मास्टर ने किया। रेफरी शिवधनी पहलवान,मेवा पहलवान,वेदप्रकाश व अशोक पहलवान रहे। मौके पर प्रमुख रूप से पुर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव,डॉ.उमाशंकर यादव,लालबहादुर यादव,भीष्मनारायण पप्पू यादव अविनाश सिंह रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)