पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत*

Updated on: 27 October, 2026
*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव-चौबेपुर मार्ग पर आज सुबह करीब 9बजे के आसपास सदाबृक्ष पुत्र रज्जन निवासी ग्राम ताला बबियाव थाना चोलापुर वाराणसी जो अपने घर से प्रात साइकिल से काम करने के लिए मोहाव निकला था मोहाव पहुंचने से पहले वीर लोरिक इंटर कॉलेज के पास अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा उसे टक्कर मार दिया गया जिसे ग्रामीणों की मदद से परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी उमा देवी द्वारा तहरीर पर ही अभियोग पंजीकृत कर पोस्टमार्टम पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)