पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*युवक फाँसी के फंदे पर झूला घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध*

Updated on: 28 October, 2026
*युवक फाँसी के फंदे पर झूला घटना को पुलिस मान रही संदिग्ध*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के अजोरपट्टी गांव स्थित हरि राम यादव के घर पर पार्टी थी और कुछ मेहमान आये थे और खाना खाएं और दो लोग चले गए और एक मकान में बतौर मेहमान ठहरे सामनेघाट निवासी रतन कुमार (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच कर रही है। रतन के दो दोस्त फरार हैं हरि राम यादव की पत्नी कंचन यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच में जुट गई है। रतन कुमार बीती रात कार से एक साथी के साथ चोलापुर थाना क्षेत्र के अजोरपट्टी गांव निवासी दोस्त हरिराम यादव के घर पहुंचा। खाना खाने के बाद कार चालक और रतन का दोस्त कार छोड़कर अपने गांव गहनी चले गए। पुलिस के मुताबिक, हरिराम की पत्नी कंचन यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद रतन घर के सामने बने कमरे में सोने चले गए। सुबह में देर तक जब वो नही जागे तो खिड़की से देखा तो वो गमछा के सहारे फाँसी के फंदे पर झूल रहे थे। सूचना पर पहुंचे मुर्दाहा चौकी प्रभारी पंकज सिंह मय फोर्स पहुंच के शव को कब्जे में ले के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने भी कुछ सेम्पल जुटाया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)