पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*भटौली मे राजस्व विभाग और पुलिस बल ने अतिक्रमण कराया मुक्त*

Updated on: 28 October, 2026
*भटौली मे राजस्व विभाग और पुलिस बल ने अतिक्रमण कराया मुक्त*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*।हरहुआ ब्लाक के ग्राम पंचायत भटौली में गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने अतिक्रमण कारियों से जल जीवन मिशन की प्रस्तावित भूमि पर कब्जा को पुलिस बल के साथ हटाया।ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन की टंकी बनने हेतु प्रस्तावित भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा से समतलीकरण कराया गया था परंतु ग्राम पंचायत के ही कुछ निवासीगण अजय पटेल,ओंकार पटेल और विमल पटेल ने उस स्थल पर अस्थाई निर्माण रखकर कब्जा कर लिया था।इसकी सूचना पर राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार साक्षी राय,कानूनगो लालमनी,लेखपाल अजीत श्रीवास्तव ने चौकी इंचार्ज हरहुआ सचिन पटेल और उप निरी0 विशाल सिंह के साथ बुलडोजर द्वारा सभी अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।अतिक्रमण हटाने के समय ग्रामप्रधान जय देवी,ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,जल जीवन मिशन के एक्सईएन एस के सिंह,सर्वेयर सुजीत कुमार,कंस्ट्रक्शन इंजीनियर योगेश सिंह तथा बिजली विभाग के लाईनमैन भी मौजूद रहे।क्षेत्र मे देर शाम तक शासन की इस बुलडोजर कार्यवाई की चर्चा होती रही।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मधुबन यादव चक्का, भगत सिंह यादव करोमा, दीपक चौहान अनौरा ने शासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए विकास विरोधियो पर योगी जी के चले डंडे की प्रशंसा की।बुलडोजर चलते देखने के लिए सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई जिसमे मुख्य रूप से अजय पटेल,अरविंद पटेल, लाल साहब प्रधान,बाँके लाल कन्नोजिया उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)