पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मृत्यु साथ एक बच्चा घायल*

02 July, 2026  |  09:03 PM
*अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मृत्यु साथ एक बच्चा घायल*

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर चंदापुर चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा पहाड़पुर चोलापुर निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश राजभर अपनी पुत्री साधना देवी उम्र 28 वर्ष और उसकी बच्ची डेढ़ वर्ष को लेकर रास्ता क्रॉस कर रही थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी पुत्री साधना देवी अपने बेटे को लेकर गोपपुर अपने बीमार पिता को देखने आयी थी। आज चमरहा बाजार में लगभग 1 बजे के रास्ता क्रॉस कर आजमगढ़ मार्ग की ओर दानगंज जाना चाहती थी इसी बीच किसी गाड़ी से साधना देवी उम्र 28 वर्ष का दुर्घटना होने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई इसकी सूचना चौकी इंचार्ज चंदापुर विपिन पाण्डेय को दी गई ।सूचना मिलते ही तत्काल चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे वह घायल लोगो को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया वहां पर छोटे बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए वहां के डॉक्टर ने उसको कबीरचौरा को रेफर कर दिया इस बीच पुलिस परिवार वालों को भी सूचना दे दिया गया और स्थानीय पुलिस के द्वारा बॉडी को कब्जे में लेते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)