पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*धान खरीद मे तेजी लाकर फरवरी मे लक्ष्य पूरा करें :* अवधेश सिंह*

Updated on: 28 October, 2026
*धान खरीद मे तेजी लाकर फरवरी मे लक्ष्य पूरा करें :* अवधेश सिंह*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ मे पाँच हजार कुंतल से अधिक धान की हुई खरीद।*

 

*हरहुआ*।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और गोसाईपुर नंबर दो धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे आयर समिति मे 152 किसानो से 4316.40 कुंतल खरीद मिली।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि शतप्रतिशत धान की डिलीवरी हो चुकी है तथा समिति पर धान अवशेष नही है।गोसाईपुर नंबर दो समिति पर 22 किसानो से 760 कुंतल धान क्रय किया गया है।सचिव अरविंद दूबे ने बताया कि पूरे स्टाॅक की डिलीवरी हो चुकी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने खरीद और डिलीवरी को शत प्रतिशत आनलाईन कराने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता ने दोनों केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि धान खरीद मे तेजी लायें तथा फरवरी माह में नियत अवधि तक लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मानक के अनुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय रामसेवक यादव,जितेन्द्र पांडेय,रमेश तिवारी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)