पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना बड़ागाँव पुलिस ने लोहे की पाइप व गंडासा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

Updated on: 27 October, 2026
*थाना बड़ागाँव पुलिस ने लोहे की पाइप व गंडासा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

अतुल राय की खास रिपोर्ट

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.02.2023 को थाना बड़ागाँव पुलिस नें लोहे के गंडासे व पाईप से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर देने वाले अभियुक्त विवेक कुमार व शुभ आसरे को वाजिदपुर चौराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों की निशानदेही पर उनके के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार एक अदद लोहे का गंडासा, लोहे की पाईप तथा अभियुक्त विवेक का एक अदद खूनालुदा कमीज को बरामद किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 027/2023 धारा 323/308/506 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. विवेक कुमार पुत्र शुभ आसरे निवासी भेलखा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।2. शुभ आसरे पुत्र स्व0 श्री राम निवासी भेलखा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष ।*बरामदगी-*एक अदद लोहे का गंडासा, एक अदद लोहे की पाईप व एक अदद खूनालुदा कमीज । पुलिस टीम का विवरण-*उ0नि0 श्री सचिन कुमार चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।उ0नि0 श्री मुनिशंकर वर्मा, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।हे0का0 भोलेनाथ यादव, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 मुकेश चौहान, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।का0 विवेक सिंह, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)