पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पशु आरोग्य मेला में 1150 पशुओं का हुआ स्वास्थ परीक्षण* 

28 October, 2026  |  01:13 PM
*पशु आरोग्य मेला में 1150 पशुओं का हुआ स्वास्थ परीक्षण* 

अतुल राय की खास रिपोर्ट

------------------

 *चिरईगांव* मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को ब्लाक के ग्राम पंचायत डुबकियां में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगाया गया।पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पशु चिकित्साधिकारी डा आर ए चौधरी ने बताया कि डुबकियां पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में छोटे-बड़े कुल 1150 पशुओं का पंजीकरण किया गया।सभीं पशुओं का विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ परीक्षण किया। जरुरत मन्द पशुओं का उपचार करने के बाद सभीं को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।एक दर्जन मादा पशुओं में बांझपन की समस्या मिलने पर उसका उपचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह एवं गौरव सिंह की ओर से गोपूजा कर किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा आर ए चौधरी,फार्मासिस्ट उमेश पाण्डेय,उधम सिंह,गोपाल पाण्डेय उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)