पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*विदाई समारोह में भावुक हुए प्रधानाचार्य*

Updated on: 27 October, 2026
*विदाई समारोह में भावुक हुए प्रधानाचार्य*

विवेक राय की ग्राउंड रिपोर्ट

----- 

*वाराणसी* 31जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे राजकीय विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य बी गौतम के सम्मान में रविवार को सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी के आवास विकास कॉलोनी पांडेयपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।वक्ताओं द्वारा बी गौतम द्वारा विभागीय कार्यो में लगन-निष्ठा, समयबद्धता और मृदुभाषी स्वभाव की जमकर सराहना किया।कार्यक्रम में पँहुचे सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी रामधनी राम ने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है। जीवन में कुछ अच्छा करने का अवसर मिले तो उस वक्त चूकना नहीं चाहिए। जिस सहजता और आत्मीयता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन बी गौतम ने किया है निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है। सेवानिवृत्त होने के बाद भी आप को लोग हमेशा याद रखेंगे। अपने उद्बोधन में बी गौतम ने बताया कि सेवारत रहते हुए मेरी कोशिश रही कि प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों शिक्षकों को लेकर एक परिवार की तरह लेकर चलूं। और सभी ने सहयोग भी किया।इतने लंबे समय तक सेवा करने अवसर मिला।आप सभी का स्नेह प्यार ही था कि वक्त कब चला गया और पता भी नहीं चला।अंत में भावुक होते हुए कहा कि मुझसे जाने अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो तो उसे भुला देना।आपलोग हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। प्रधानाचार्य को बुके देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर हीरालाल सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी ,इंजीनियर राजेंद्र राम सेवानिवृत्त सहायक अभियंता, प्रहलाद पहलवान विकास भवन, सत्यनारायण बामसेफ संयोजक अजगरा विधानसभा, रमेश कुमार चंदौली, धर्मराज, रामू सोनकर आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)