पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पूर्वांचल वीर सेना संगठन का स्थापना दिवस*

Updated on: 27 October, 2026
*पूर्वांचल वीर सेना संगठन का स्थापना दिवस*

अतुल सोने की खास रिपोर्ट

*वाराणसी* 

पूर्वांचल वीर सेना संगठन का स्थापना दिवसआज दिनांक 29 जनवरी 2023 को "द बनारस मैरिज" एंड बैंक्विट हॉल में आयोजित किया गया । इसमें लगभग 70 पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिकों ने भाग लिया।

 *पूर्वांचल वीर सेना संगठन का सृजन (सृष्टि ,रचना) पूर्वांचल के सभी सैनिक सदस्यों को एकजुट करने एवं सैनिक विधवाओं वीर नारियों भूतपूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों के परिवार का वेलफेयर हो सके उस उद्देश्य से किया गया है । तथा सेना से रिटायर हो रहे सैनिकों का का स्वागत समारोह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, हवाई अड्डे से शोभायात्रा निकालकर उनके घर तक पहुंचाकर हम अपने सैनिक भाईयो का सम्मान बढ़ाए,और आम जनता में सेना की छबि और ऊपर ले जाए जिससे कि सेना में सेवा के लिए समाज में सैनिकों को सम्मान मिले तथा साथ ही साथ हमारे युवा पीढ़ी को एक प्रेरणा मिले और वह भी देश सेवा के लिए प्रेरित हो। साथ ही साथ समाज के लोगों में भी देश प्रेम की भावना जागृत हो।

 *सेना सेवा के दौरान घातक दुर्घटना के कारण शहीद होने पर शहीद को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने मैं शहीद के परिवार को पूरी सहायता और इसके लिए कार्यक्रम की व्यवस्था संचालन प्रबंधन और आयोजन करना।

स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आनरेरी लेफ्टिनेंट सुरेश नागर अध्यक्ष कमांडो चुलबुल पटेल , आनरेरी कैप्टन रतन लाल सोनकर विजय यादव, भैया लाल यादव चंद्रभान सिंह पूर्व सैनिक सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह, रामविलास यादव, रविंद्र यादव, संजय कुमार पटेल, पवन कुमार एवं लगभग 70 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया और सभी ने यह विश्वास दिलाया कि हम इस संगठन को आगे पूरे पूर्वांचल में आगे बढ़ाएंगे और पूरे सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)