पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पदाधिकारी अपने दायित्वों की जानकारी प्राप्त करें*: विमल कुमार सिंह।

Updated on: 27 October, 2026
*पदाधिकारी अपने दायित्वों की जानकारी प्राप्त करें*: विमल कुमार सिंह।

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*संकुल संघ के पदाधिकारियों का छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ*।*हरहुआ* किसी भी संस्था की सफलता के पीछे उसके पदाधिकारियों का बहुत ही अहम योगदान होता है उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संकुल संघ के पदाधिकारियों के छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।जिला मिशन प्रबन्धक श्रवण कुमार सिंह ने संकुल संघ के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारी को अच्छी तरह से सीखें और इसे अपने-अपने संकुल संघो में लागू करें।प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल संघ के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,उपसचिव,कोषाध्यक्ष को उनके कार्य,दायित्व,संकुल संघ का गठन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षक हरिओम दुबे व प्रियंका कुशवाहा द्वारा दी जाएगी।प्रशिक्षण में विक्रम सिंह,अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड हरहुआ व काशी विद्यापीठ के संकुल संघो से चयनित 40 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)